5 November 2026

नैनीताल के कैडेट दीपांशु जोशी का आईएनए केरल में प्रशिक्षण हेतु चयनित

नैनीताल के कैडेट दीपांशु जोशी का आईएनए केरल में प्रशिक्षण हेतु चयनित
pine-crest

नैनीताल। नगर के कैडेट दीपांशु जोशी का चयन भारतीय नौ सेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला (केरल) में प्रशिक्षण के लिए हो गया है। प्रशिक्षण के बाद कैडेट दीपांशु जोशी को उनकी योगयता व सेवा आवश्यकता के आधार पर नौ सेना की किसी भी शाखा में नियुकत किया जाएगा। नेवल हैंडकवार्टर डायरेकट्रेट आफमैनपावर, प्लानिंग एंड रिकयूमैंट के कंमार्डर विक्रांत महामुनकर की ओर से जारी पत्र दीपांशु जोशी के पास पहुंच गया है। पत्र के मुताबिक दीपांशु को 28 जुलाई को प्रशिक्षण के लिए पहुंचना है। बता दें दीपांशु के पिता गणेश जोशी श्री मां नयना देवी मंदिर में पुजारी हैं तथा माता आशा जोशी गृहणी हैं, दीपांशु ने प्रांरभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल के बाद इंटर की परीक्षा भारतीय शहीद सैनिक स्कूल से उत्तीर्ण की है। इस बीच दीपांशु के परिजनों, शुभचिंतकों समेत श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों व पूरे मंदिर परिवार ने दीपांशु की इस अहम ढंग से उपलबधि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!