20 April 2026

“जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया…..”कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद मेजर राजेश अधिकारी की मूर्ति के सामने कैंडल जलाकर किया उन्हें याद, पालिकाध्यक्ष और एडीएम रहे कार्यक्रम में शामिल

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने शहीद मेजर राजेश अधिकारी की मूर्ति पर कैंडल जलाकर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों द्वारा मेरे वतन के लोगों….., जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया….. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा….. संदेशे आते हैं…. ए मेरे प्यारे वतन के लोगों आदि देशभक्ति गीत गाए और शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा मेजर राजेश अधिकारी की शहादत भारत माता के लिए सर्वोच्च बलिदान है । कारगिल युद्ध में उनकी वीरता और साहस ने हमें गर्व होने का अवसर दिया है। मेजर राजेश अधिकारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने कहा कि लेक सिटी क्लब 15 साल से कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है उन्होंने क्लब के प्रयासों की सराहना की । इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष आभा साह, कविता त्रिपाठी, गीता शाह, विनीता पांडे, हेमा भट्ट, रानी शाह, कंचन जोशी, अमिता शाह, मीनू बुधला कोटी, रमा भट्ट, खष्टी बिष्ट, संगीता श्रीवास्तव, दीपिका बिनवाल, तुसी शाह आदि उपस्थित रहे। संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!