5 November 2026

वृंदावन पब्लिक स्कूल में अभिभावकों के सहयोग से सजी रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता

वृंदावन पब्लिक स्कूल में अभिभावकों के सहयोग से सजी रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता
pine-crest

नैनीताल । वृंदावन पब्लिक स्कूल में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन की सफलता में जहाँ बच्चों की लगन और शिक्षकों का मार्गदर्शन अहम रहा, वहीं अभिभावकों का सहयोग भी विशेष रूप से सराहनीय रहा। बच्चों की सुंदर वेशभूषा, उनकी तैयारी और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति इस बात का प्रमाण थी कि अभिभावकों ने हर स्तर पर सक्रिय भागीदारी निभाई। अभ्यास सत्रों से लेकर मंच प्रस्तुति तक, हर चरण में अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की।विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन की सफलता में अभिभावकों की अहम भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा, “हम सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने न सिर्फ़ बच्चों को मंच के लिए तैयार किया, बल्कि उन्हें आत्म-विश्वास और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी दिया। इस तरह के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और अभिभावकों का सहयोग इस यात्रा को और भी मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!