25 July 2026

स्वर्गीय दीपक बिष्ट के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी शालिनी बिष्ट ने बांटे फल और जूस

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। ताल चैनल के डायरेक्टर स्व. दीपक बिष्ट के जन्म दिवस पर उनकी पत्नी शालिनी बिष्ट(राष्ट्रीय अध्यक्ष,मानव कल्याण विकास दीप समिति)ने मंगलवार को मंदिर के बाहर बैठे गरीब लोगों को फल एवं जूस के पैकेट वितरित किये। शालिनी बिष्ट ने बताया कि वह स्व. दीपक को कभी भूल नहीं सकती और उनके बताए गए मार्ग पर चलकर उनके द्वारा नैनीताल शहर में किए गए कार्यों को हमेशा आगे बढ़ाते रहूंगी। शालिनी बिष्ट ने आज मंगलवार को दीपक बिष्ट के जन्मदिन के मौके पर गरीब बुजुर्गों व बच्चों को फल और जूस वितरित कर स्वर्गीय दीपक को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!