20 April 2026

नैनीताल में तीज महोत्सव 2 अगस्त को, होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं, रंगीलो सावन आयो रे की थीम रहेगी,तीज महोत्सव की रानी साह को संयोजक व विनीता पांडे को बनाया सहसंयोजक

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब की अध्यक्ष आभा साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि 2 अगस्त को भव्य रूप से तीज महोत्सव गोवर्धन सेवा समिति मल्लीताल में 2 बजे से मनाया जाएगा। तीज कार्यक्रम की सफलता के लिए रानी साह को संयोजक एवं विनीता पांडे को सहसंयोजक बनाया गया है। अध्यक्ष आभा साह ने बताया की तीज महोत्सव रंगीलो सावन आयो रे की थीम पर आयोजित किया जाएगा। इसमें तीज क्वीन के साथ फर्स्ट रनर अप, सेकंड रनर अप सहित बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट कैटवॉक, बेस्ट डांस, बेस्ट सोलह सिंगार सहित कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए है।

कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले राउंड कैटवॉक दूसरा नृत्य एवं तीसरा क्विज इसके बाद प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को 3 मिनट का समय दिया जाएगा। अभी तक 50 से अधिक प्रतिभागी अपनी एंट्री करा चुके हैं। कार्यक्रम की तैयारी में सचिव कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, गीता साह, रमा भट्ट, रमा तिवारी, सीमा सेठ, डॉ प्रगति जैन, दीपा पांडे, लीला राज, जया वर्मा, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, संगीता श्रीवास्तव, मधुमिता, मीनाक्षी कीर्ति, ज्योति ढौंढियाल, मीनू बुधलाकोटी, अमिता साह, तुसी साह, रेखा जोशी, संगीता श्रीवास्तव, आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!