5 November 2026

छात्रों और शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त – एन एसयूआई जिलाध्यक्ष

छात्रों और शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त – एन एसयूआई जिलाध्यक्ष
pine-crest

नैनीताल। एन एसयूआई जिलाध्यक्ष शार्दुल नेगी ने कहा कि SSC परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों और अनियमितताओं के खिलाफ देशभर में छात्र और शिक्षक लगातार आवाज उठा रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि सरकार उन्हें जवाब देने की बजाय गिरफ्तार कर रही है और उन पर लाठीचार्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि
छात्रों और शिक्षकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और एन एसयूआई कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं।
यह सिर्फ छात्रों पर हमला नहीं है यह देश के लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। जब सवाल उठाना अपराध बना दिया जाए, तो समझ लेना चाहिए कि सत्ता संवेदनहीन हो चुकी है।
श्री नेगी ने कहा कि एन एसयूआई इस तानाशाही रवैये की कड़ी निंदा करती है। छात्रों और शिक्षकों को न्याय चाहिए, न कि ज़ुल्म।
यदि सरकार ने जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो एनएसयूआई कार्यकर्ता नैनीताल में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
……
सुरेश कांडपाल

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!