26 February 2026

भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जाकर जनता के बीच सुनी समस्याएं, समस्याओं को जल्द  निस्तारण करने का दिया आश्वासन

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के स्नो व्यू वार्ड स्टाफ हाउस बस्ती व तारा हॉल आदि क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की जन समस्याओं को सुना गया। 1 वर्ष पूर्व भी उपरोक्त क्षेत्र का  दौरा मंडल द्वारा किया गया था । उस समय   सीवर, बिजली व रोड  तीन समस्याओं को वर्तमान समय में तुरंत हल किया गया था। रविवार को भी  उपरोक्त क्षेत्र में बिजली, सड़क, छोटी कार पार्किंग, आधार, आयुष्मान कार्ड आदि

समस्याएं क्षेत्र की जनता ने उनके सामने रखी। नगर मंडल भाजपा नैनीताल द्वारा पूर्व की भांति समाधान करने का भरोसा क्षेत्र की जनता को दिया गया। क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा दया किशन पोखरिया, भाजपा नगर मंडल मंत्री संतोष कुमार, मीडिया प्रभारी विक्रम रावत, प्रकाश कुमार बूथ अध्यक्ष स्नो व्यू वार्ड, ललित ढैला, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!