15 June 2026

नैनीताल में कांग्रेसियों ने खोला प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चाधामी सरकार का फूंका पुतला, डीएम व एसएसपी को हटाने की मांग

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था, गुंडागर्दी, प्रशासन की नाकामी आदि को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल द्वारा नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्‌वाल के नेतृत्व में तल्लीताल गांधी जी की मूर्ति के समीप धामी सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्‌वाल ने कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश में अराजकता का माहौल स्थापित कर लोकतंत्र व पंचायती राज व्यवस्था की हत्या करने का कार्य किया है, साथ ही प्रशासन द्वारा अपने संविधानिक दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल मांग करती है कि जिलाधिकारी व
एसएसपी का तुरंत निलंबन कर जिले से इन्हें हटाया जाए।
इस अवसर पर नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. भावना भट्ट, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, अधिवक्ता हरीश भट्ट, दीपक रूवाली, शहनवाज सिद्दिकी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष जे. के. शर्मा, पूर्व दायित्वधारी अंकित रईस भाई, सभासद चंद्रा, कुन्दन सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस से सुनीता आर्या, आशा भट्ट, गीता मंडल, राधा ततराडी, चंपा सनवाल, रईसा चिश्ती, लता तरुण, पूर्व सभासद सुभाष कुमार, राजेंद्र
व्यास, मनोज भट्ट, धीरज बिष्ट, कनक साह, नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा, नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, नगर विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमोद कुमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ललित सिंह बोरा, नगर प्रकोष्ठ अध्यक्ष सचिन कुमार, नगर सचिव बंटू आर्य, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस संजय कुमार, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खाँ, उपसचिव जयंत उप्रेती, मोहन कांडपाल, विनोद परिहार, योगेश साह, अमन तिवारी, जिलाध्यक्ष सोशियल मिडिया दीपक महरा, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई शार्दुल नेगी, अमन, आयुष कुमार,गौरव चौहान, सुमित रावत, नितिन जाटव, नीरज कालाकोटी, ललित चनियाल, सुरेश चंद्रा, राजेंद्र सिंह कोटलिया, मनोज चनियाल, सोनू कुमार, नफीस अहमद, दिनेश कर्नाटक, अनमोल थापा, विक्की राज, संदीप सिंह जलाल व प्रियांशु बिष्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!