5 November 2026

अधिवक्ता शिवांशु बने जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के प्रेस सचिव

अधिवक्ता शिवांशु बने जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के प्रेस सचिव
pine-crest

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने युवा अधिवक्ता शिवांशु जोशी को बार एसोसिएशन नैनीताल का प्रेस सचिव मनोनीत किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली के हस्ताक्षर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया जिसमें अध्यक्ष भगवत प्रसाद की सहमति से नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी गयी। एसोसिएशन ने अधिवक्ता शिवांशु जोशी को यह जिम्मेदारी एसोसिएशन के प्रति उनके समर्पण तथा उल्लेखनीय कार्यों और योगदान को देखते हुए सौंपी है। एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि शिवांशु जोशी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे उनकी नियुक्ति पर एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रूवाली, उपाध्यक्ष शंकर चौहान, उप सचिव दीपक दत्त पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्या, शशांक कुमार, गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हर्ष और शुभकामनाएं व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!