20 April 2026

नंदा देवी मेले में दुकानों का हुआ ठेका,प्रिंस ट्रेडिंग कंपनी चंबा हिमाचल के नाम छूटा

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नंदा सुनंदा महोत्सव में फ्लैट्स मैदान में लगने वाले मेले की दुकानों की निविदा बृहस्पतिवार को पालिका अध्यक्ष , अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के गठित कमेटी में मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी सहायक अभियंता सिंचाई खंड दीनदयाल सती की मौजूदगी में खोली गई। दुकानों के लिए प्रिंस ट्रेडिंग कंपनी चंबा हिमाचल,ठाकुर जी इंटरप्राइजेज तथा देव इंटरप्राइजेज कुल तीन निविदाएं आयी थी। जिसमें प्रिंस ट्रेडिंग कंपनी ने 55 लाख 21 हजार की सबसे ज्यादा निविदा डाली गई थी। जिसके बाद कमेटी ने मेले के आयोजन की निविदा प्रिंस ट्रेडिंग कंपनी को दी है। दुकानों के टेंडर का बेस प्राइज 55 लाख रुपये रखा गया था। वहीं बिजली ध्वनि व सीसीटीवी का टेंडर 8 लाख रुपये में साई लाइट हाउस भवाली के नाम हुआ। इस दौरान सभासद जितेंद्र पांडे,लता दफौटी, सपना बिष्ट,रमेश प्रसाद,राकेश कुमार,भगवत रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!