5 November 2026

बारिश से टूटा आशियाना, समाजसेविका संध्या शर्मा बनीं सहारा, आनंद राम के परिवार को भेंट किया चेक

बारिश से टूटा आशियाना, समाजसेविका संध्या शर्मा बनीं सहारा, आनंद राम के परिवार को भेंट किया चेक
pine-crest

नैनीताल। हाल ही में हुई मूसलधार बारिश ने गरीब परिवारों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है। इसी कड़ी में सात नंबर क्षेत्र निवासी गरीब मजदूर आनंद राम का घर भी टूट गया, जिससे उनका परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हो गया।
इस कठिन परिस्थिति में समाजसेविका संध्या शर्मा ने आगे बढ़कर आर्थिक सहायता प्रदान की और परिवार को राहत दी। उन्होंने कहा कि यह सहयोग सिर्फ एक परिवार की मदद नहीं, बल्कि मानवता का फर्ज है।
संध्या शर्मा ने भावुक अपील करते हुए कहा— “मैंने अपनी ओर से जितना संभव हो सका, सहयोग किया है, लेकिन असली राहत तभी मिलेगी जब समाज के लोग एकजुट होकर ऐसे पीड़ित परिवारों की मदद करेंगे। आपका छोटा-सा योगदान भी किसी के लिए नए जीवन की उम्मीद बन सकता है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!