19 June 2026

डॉ प्रमोद अग्रवाल हुए इंडिया स्टार 2025 अवार्ड से सम्मानित,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

हल्द्वानी । लायंस क्लब ग्रीन सिटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी को इंडिया स्टार इंडिपेंडेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मान एडिटर इंडिया स्टार् वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से जारी किया गया।
बता दें कि डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी को उक्त अवार्ड उनके अद्भुत नोटों, सिक्कों ऑटोग्राफ, फोटोग्राफ के अद्भुत संग्रह एवं 38 बार रक्तदान सहित समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियां के प्रतिफल में प्रदान किया गया है। विदित है डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी अब तक लिम्का बुक इंडिया बुक, यूके बुक, यूपी बुक, इंडिया स्टार एवं geniuses वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर व्यापार मंडल के डॉक्टर धर्म प्रकाश यादव नवीन चंद्र वर्मा राजीव अग्रवाल सांसद अजय भट्ट ,कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत गोल्डी मसाले के निदेशक सुरेंद्र गुप्ता ,सोम गोयनका लायंस क्लब के निशुल अग्रवाल, डॉक्टर अनुज अग्रवाल ,अनुज कांत अग्रवाल, मुकेश गुप्ता सहित लायंस क्लब और व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!