5 November 2026

पत्रकार रिया जोशी के पिता का निधन, पत्रकारों ने किया दुःख प्रकट,

पत्रकार रिया जोशी के पिता का निधन, पत्रकारों ने किया दुःख प्रकट,
pine-crest


नैनीताल। नगर की हिन्दुस्तान समाचार पत्र की पत्रकार सहयोगी रिया जोशी के पिता विजय जोशी (63) का गुरुवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पाइंस स्थित श्मशान घाट पर किया गया। तल्लीताल बाजार निवासी विजय जोशी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे और लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र – पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। विजय जोशी के पिता रामदत्त जोशी नैनीताल के तल्लीताल में जोशी मिष्ठान भंडार के नाम से प्रसिद्ध थे। विजय जोशी ने गुरुवार दोपहर अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शहर के पत्रकारों समेत स्थानीय लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!