3 February 2026

नैनीताल में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, दुर्गा पूजा का हुआ आगाज

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को नयना देवी मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकालकर किया गया। जिसमें पारंपरिक परिधान पहनी महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ ही स्कूली बच्चों की झांकियों के अलावा छोलिया दल के साथ गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों और बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मल्लीताल पंत पार्क ,मल्लीताल , रिक्शा स्टैंड,खड़ी बाजार और उसके बाद नयना देवी मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई।

इस दौरान झांकी में नैनी पब्लिक स्कूल व राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। संस्कृति झांकी में कुमांऊनी व बंगाली संस्कृति का मिलन देखने को मिला। मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा शाम को विधि विधान से होगी । इसके बाद ही भक्तजन दुर्गा मां की प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे।
कलश यात्रा में मंजू पांडे ,मुन्नी भट्ट ,अनुराधा भटट,कुसुम लता सनवाल , रश्मि राणा,निभा वर्मा,सरिता कुरिया,सीमा पाण्डे सुमन साह, डौली भट्टाचार्य, मंजू बोरा, मुन्नी भट्ट, निभा वर्मा, कविता कांडपाल के अलावा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, आलोक, आशीष वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!