सर्वश्रेष्ठ पागल का खिताब लावण्य साह के नाम, मटका रेस में भावना रावत और बोरा रेस में आविदा ने मारी बाजी, सांसद और यूपी के मंत्री ने बांटे पुरस्कार

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा सेंचुरी पेपर मिल के सहयोग से डीएसए ग्राउंड में पागल जिमखाना का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने पागल जिमखाना कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के आयोजन आपस में मेलजोल एवं सौहार्द बढ़ाते हैं । उन्होंने लेक सिटी क्लब की सराहना करते हुए कहा कि जब से इस क्लब की स्थापना हुई यह क्लब निरंतर नगर में वर्ष पर वार्षिक गतिविधियां करते रहता है, जिससे कि लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध होता है। उन्होंने क्लब को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता में मटका रेस में भावना रावत पहला कविता बिष्ट ने दूसरा, लक्ष्मी परगांई ने तीसरा, स्लो स्कूटी रेस में प्रियांशु आर्य ने प्रथम शैलेश बिष्ट द्वितीय, सिपा तृतीय रही। चम्मच रेस में दीपा नैनवाल ने पहला, गीता फर्तयाल ने दूसरा, नीमा रौतेला ने तीसरा, सुई धागा रेस में गरिमा पवार ने पहला, माला कनवाल ने दूसरा, प्रभा बिष्ट ने तीसरा,बोरा रेस में आविदा ने पहला, ललिता फर्तयाल ने दूसरा, प्रेमा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक टांग की रेस में उत्कर्ष नैनवाल ने पहला, भावेश ने दूसरा, दिव्यांशी ने तीसरा,
म्यूजिकल चेयर रेस (पुरुष) में पुष्कर सिंह घन्सयाल ने पहला, दिनेश ने दूसरा, जय सिंह नेगी ने तीसरा, बिना प्रतियोगिता में भावना नेगी ने पहला, पुष्पा साह ने दूसरा, दीपा रेगवा ने तीसरा, बुजुर्ग रेस में सावित्री अस्वाल ने पहला, ईश्वरी जोशी ने दूसरा, ममता वर्मा ने तीसरा, धुन पहचानों में वंदना विन्जोला, वर्षा आर्या ने दूसरा, नीतू सहदेव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ईट रेस में सभासद भगवत रावत और भावना रावत रहे अव्वल। सर्वश्रेष्ठ पागल का पुरस्कार लावण्य साह को दिया गया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को सांसद अजय भट्ट और यूपी के सिंचाई और गन्ना मंत्री संजय गंगवार ने वितरित किये।
प्रतियोगिता में विधायक सरिता आर्या, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक, उप जिलाधिकारी कालाढूंगी विपिन पंत, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य विजय डंगवाल, क्लब की अध्यक्ष आभा शाह, कार्यक्रम संयोजक डा प्रगति जैन, सरिता त्रिपाठी, रमा भट्ट, हेमा भट्ट, रानी शाह, कंचन जोशी, दीपा पांडे, कविता त्रिपाठी, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, जीवंती भट्ट, दिव्या शाह, मधुमिता, रेखा जोशी, रेखा पंत, अमिता शाह, दया कुंवर, अनुराधा भट्ट, नीलम गुप्ता, डा पल्लवी के अलावा,देवेंद्र लाल साह, विक्रम रावत, आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, मोहित सनवाल और शैलेंद्र चौधरी चौधरी ने बारी किया।






