22 July 2026

रात में खड़ी टैक्सी कार के तीन पहिए खोलकर चोरों ने किए साफ, पुलिस में की चोरी की घटना की शिकायत

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। बीती रात्रि में सड़क किनारे खड़ी कार से तीन पहिऐ अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए।
जानकारी के अनुसार गेठिया निवासी चालक रवि कुमार ने अपनी टैक्सी कार यूके 04 टी ए 9373 पायलट बाबा आश्रम गेठिया स्थित हनुमान मूर्ति के पास सड़क किनारे शुक्रवार की रात खड़ी कर रखी थी। प्रातः जब वह काम पर जाने के लिए टैक्सी कार के पास पहुंचा तो उसे टैक्सी कार के तीन पहिऐ गायब मिले यह देख उसकी होश उड़ गए उसने तुरंत टायर चोरी होने की सूचना पुलिस को दी । पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और चोरों का पता लगाने के लिए सड़क किनारे लगे सीसी कैमरे खंगालने में जुट गई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने चोरी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में कुछ समय अंतराल बाद लगातार चोर सक्रिय होते रहते हैं। उन्होंने कहा पुलिस द्वारा गस्त बढ़ाने के साथ संदिग्ध लोगों की गहनता से तलाशी लें।इस घटना से लोगों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!