6 November 2026

समाजसेवी संध्या शर्मा ने लगवाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,हार्ट, सांस और छाती संबंधित बीमारी तथा आंखों के 200 से अधिक मरीजों की हुई जांच,

Advertisement
समाजसेवी संध्या शर्मा ने लगवाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,हार्ट, सांस और छाती संबंधित बीमारी तथा आंखों के 200 से अधिक मरीजों की हुई जांच,
pine-crest

नैनीताल। समाजसेवी संध्या शर्मा ने दि मेडिसिटी अस्पताल रुद्रपुर के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । शिविर में विभिन्न बीमारियों के लगभग 200 से अधिक मरीजों ने जांच करवाई और चिकित्सक से सलाह ली।
संध्या शर्मा ने यह शिविर होटल चंद रीजेंसी, निकट मोहन को चौराहा मल्लीताल में लगवाया। इसमें हृदय रोग, सांस से संबंधित, नेत्र से संबंधित मरीजों की निशुल्क जांच विशेषज्ञों‌ की टीम द्वारा की गई। हदय रोग विशेषज्ञ डा . अभिषेक सकवारिया, श्वसशन‌और छाती (सांस ) रोग विशेषज्ञ डॉ रविकांत पाण्डेय और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दीक्षा सेठी और डा चंचल द्वारा किया गया। इसके अलावा मरीजों की पीएफटी टेस्ट, शुगर, बीपी तथा ईसीजी जांच की गई। चिकित्सको की टीम में अंशुमन शुक्ला, समरिन खान, अंकिता, विरेंद्र, अखिलेश, धरमेंदर, राम प्रकाश, ऋषभ अधिकारी के अलावा चंद रीजेंसी के कर्मचारियों ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!