22 July 2026

नैनीताल की नगर इकाई मल्लीताल हेतु सदस्यता अभियान समिति का हुआ गठन,अमित साह को मुख्य सदस्यता प्रभारी एवं अमित गुप्ता को सह सदस्यता प्रभारी किया मनोनीत , बैठक आज

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल की नगर इकाई मल्लीताल हेतु सदस्यता अभियान समिति का गठन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा शहर के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी अमित साह को मुख्य सदस्यता प्रभारी एवं अमित गुप्ता को सह सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया।उनके मनोनयन पर प्रदेश के सहायक निर्वाचन अधिकारी रवैल सिंह आनंद द्वारा उनके मनोनय पर बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा निष्पक्ष सदस्यता करवाकर पारदर्शी चुनाव संपन्न कराये जाएंगे। नव मनोनीत सदस्यता प्रमुख अमित शाह ने जिला इकाई का आभार जताते हुए बताया कि आज 15 दिसंबर को एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!