7 February 2026

नैनीताल के “मामू” को बंदरों ने गिराया, लगे सिर पर चार टांके,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लंगूर और बंदरों से नगर की जनता त्रस्त है। आज दिन इनके काटने और धक्का मारने की घटना बढ़ गई है। बीते देर शाम को जिला पंचायत मार्ग से लौट रहे राशीद अहमद ऊर्फ मामू हाथ में झोला लेकर आ रहे थे कि रास्ते में कूड़े के डस्टबिन पर बैठे बंदर के झुंड उनकी ओर आया तो वह डर के मारे सड़क पर गिर गए और उनके सर से खून बहनें लगा। इसी दौरान उधर से गुजर रहे राहगीर ने उन्हें तल्लीताल स्थित इंद्रा फाम्रेसी पहुंचाया। इसके बाद उन्हें बीडी पांडे हास्पिटल ले जाया गया। जहाँ डा नेहा कांडपाल ने उपचार किया। मामू के सिर पर चार टांके आए हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से लंगूर और बंदरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!