13 September 2026

शनि देव मंदिर का 24 वां स्थापना दिवस आज, 351 किलो दूध और 101 किलो खिचड़ी का होगा विशाल भंडारा,

0
pine-crest

नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित शनि देव मंदिर का 24 वां‌ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान 351 किलो दूध की खीर और 101 किलो खिचड़ी‌ का भंडारा होगा। शनि मन्दिर के व्वस्थापक हेम चंद्र जोशी ने बताया कि आज 7 फरवरी को 24 वां स्थापना दिवस पर आचार्य भगवती प्रसाद जोशी द्वारा विधिवत रुप से मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजा, कलश स्थापना, शनि देव पूजन, नवग्रह पूजन किया जाएगा। इसके बाद हवन और सुंदर कांड का पाठ पारस जोशी, हीरा सिंह बिष्ट, सुमन साह और मंजू रौतेला की टीम द्वारा किया जाएगा।

इसके तत्पश्चात कन्या पूजन और 351 किलो दूध और 101 किलो खिचड़ी का भंडारा शुरू किया जाएगा। हेम चंद्र जोशी ने सभी भक्त प्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर भंडारे का प्रसाद अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!