गरमपानी में विधायक सरिता आर्या ने पीड़िता से की मुलाकात जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप – उच्च स्तरीय जांच की मांगअनुसूचित जाति की बच्चियों व महिलाओं को बनाया जा रहा निशाना: विधायक सरिता आर्या

नैनीताल। गरमपानी क्षेत्र में सामने आए जबरन धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के कथित मामले में मंगलवार को विधायक सरिता आर्या पीड़ित महिला के आवास पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोहेल नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर बिजनौर ले गया जहां उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने के साथ-साथ उसे जबरन मांस खिलाया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया विरोध करने पर उसे धमकाया गया और लगातार प्रताड़ित किया जिसकी जानकारी उसने पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान विधायक सरिता आर्या ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और अनुसूचित वर्ग से जुड़ी महिलाओं को निशाना बनाए जाने के मामले गंभीर चिंता का विषय हैं और ऐसे प्रकरणों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की विधायक ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इस संबंध में हर स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे! इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीरज बिष्ट साथ रहे।









