14 September 2026

बेतालघाट कार्यक्रम विवाद: शीलू कुमार का प्रशासन पर सवाल, अनुमति 20 जनवरी को मिली, फिर भी कन्फ्यूजन क्यों?

0
pine-crest

नैनीताल। समाजसेवी शीलू कुमार ने कहा कि सोमवार को बेतालघाट के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विरोधाभासी बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया है। शीलू कुमार ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम की अनुमति प्रांतीय रक्षक एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी से ली गई थी, क्योंकि मिनी स्टेडियम युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है।
शीलू ने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति लगभग एक माह पहले ही 20 जनवरी को प्राप्त कर ली गई थी। युवा कल्याण विभाग द्वारा इसकी एक-एक प्रति तहसीलदार बेतालघाट , थाना प्रभारी, मुख्य फायर स्टेशन अधिकारी तथा खेल मैदान अधिकारी को भेजी गई थी। इसके अलावा हमारी टीम ने 21 जनवरी को जिला अधिकारी नैनीताल, एसएसपी नैनीताल, डीजी हेल्थ, सीएमओ नैनीताल तथा सीडीओ को भी मेल भेजकर सूचित किया था।
उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा, एक तरफ पुलिस बयान दे रही है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था, वहीं दूसरी तरफ एसडीएम का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति ही नहीं थी इसलिए हमने सुरक्षा का इंतज़ाम नहीं किया। शीलू ने कहा कि प्रशासन कन्फ्यूज है। उन्हें खुद नहीं पता कि उनके लोग क्या बयान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!