19 April 2026

नैनीताल में महिला बैठकी होली 22 को, पांच महिला होल्यारों को किया जाएगा सम्मानित, कार्यक्रम का अमिता साह को संयोजक व विनीता पांडे और दीपा पांडे को सह संयोजक की जिम्मेदारी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। रविवार 22 फरवरी को
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिला बैठकी होली का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर क्लब की
अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में 22 फरवरी को माल रोड स्थित होटल सेंट्रल में होने वाली महिला बैठकी होली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि इस बार भी विगत वर्षों की भांति महिला होली का भव्य आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम की सफलता के लिए अमिता साह को संयोजक, दीपा पांडे एवं विनीता पांडे को सहसंयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य होंगी। इस बार महिला होली में विगत वर्ष की भांति अल्मोड़ा से किरण पंत, भीमताल से सुनीता पांडे, नैनीताल से सुमन शाह, हल्द्वानी से अलका टंडन एवं रामनगर से लीला पांडे होल्यारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की सहसंयोजक दीपा पांडे ने बताया कार्यक्रम 1 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान स्वांग बनो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। सभी स्वांगों को पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी में सरिता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी साह, कविता त्रिपाठी, जीवंती भट्ट, ज्योति ढौंडियाल, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, रमा लोहनी, कंचन जोशी, लीला राज, मीनाक्षी कीर्ति, डा . पल्लवी, सविता कुलौरा, दया कुंवर, मधुमिता, रेखा जोशी, गीता साह, मंजू बिष्ट, ज्योति वर्मा, डा प्रगति जैन, सीमा सेठ, सोनू शाह, नीरू शाह और तनु सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!