2 March 2026

नैनी महिला एवं बाल विकास समिति व केनरा बैंक के सहयोग से सूखाताल में ऐपण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल में केनरा बैंक के सहयोग से ऐपण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ केनरा बैंक के प्रबंधक मनीष खिमाल एवं जिला उपभोक्ता आयोग की सदस्य विजय लक्ष्मी थापा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सचिव सुनीता आर्या ने ऐपण कार्यशाला की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षिका कुमारी निशा एवं भावना द्वारा विभिन्न प्रकार की चौकियों की जानकारी दी गयी। कार्यशाला में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, राष्ट्रीय शहीद एस्मारक विद्या पीठ एवं ऐशडेल की 30 छात्राएं उपस्थित रही। अंत में संस्था की अध्यक्षा शैलजा सक्सेना द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!