19 June 2026

सेंट जॉन्स स्कूल में आयोजित हो रहे विंटर कैंप का हुआ समापनमुख्य अतिथि समाजसेवी कविता गंगोला ने बच्चों को बांटे पुरस्कार

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए चलाए जा रहे विंटर कैंप का शुक्रवार को समापन किया गया।
विंटर कैंप के दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन राहुल थॉमस, प्रधानाचार्या विनीता रावत, मुख्य अतिथि समाजसेवी व भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत के अलावा निर्णायक में शिखा प्रबल गंगोला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी कविता गंगोला ने कहा कि उन्हें छोटे छोटे बच्चों के प्रति रूचि और जागरूकता रहती है। उन्होंने छोटे छोटे बच्चों से आह्वान किया कि वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन करें। कहा कि जो बच्चे प्रतिभान होते हैं जिंदगी में वह अपनी मंजिल को भी आसानी से पा लेते हैं।इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता रावत ने विद्यालय परिवार की ओर से कविता गंगोला का स्वागत कर विंटर कैंप के बारे में जानकारी दी तथा उनका विशेष आभार भी जताया।

इस मौके पर प्रबंधक राहुल थॉमस, प्रधानाचार्या विनीता रावत,मीरा बिष्ट,राजू बिष्ट तथा विद्यालय परिवार की ओर से पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,मोनिका वर्मा,लता फर्त्याल,किरण मेर,रूचि साह, भानु प्रताप,विक्रम सिंह रावत, दिव्या भानु प्रताप, कनिका रावत राणा,पूनम,संजय, तुलसी आदि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!