24 February 2026

होली में महिलाओं ने दी अपनी टीम दलो के साथ बेहतरीन प्रस्तुतियां, स्वांग रचकर महिलाओं को खूब गुदगुदाया, 15 महिला टीमों ने किया प्रतिभाग

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। श्री रामसेवक सभा,मल्लीताल नैनीताल द्वारा 30वें फागोत्सव के अंतर्गत आज सभी महिला होलियारो की टीमों द्वारा अपनी होली का मंचन किया गया।
मंगलवार को 15 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें महिला होली दल कृष्णापुर,समर्पण वूमेन वेलफेयर सोसाइटी,मां जगदम्बा महिला होली समिति,मां वैष्णो देवी ग्रुप तल्लीताल, मां अम्बे तल्लीताल,प्रेरणा महिला संगठन नैनीताल,जय श्री हनुमते हनुमान मंदिर समिति नैनीताल,नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल, शेर का डांडा, सात नंबर नैनीताल,जय मां दूनागिरी सहायता समूह नैनीताल,जय मां वैष्णो समिति अयारपाटा ,मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप,नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल,नैनी जागृति समूह नैनीताल, रिद्धि-सिद्धि होली दल नैनीताल ने श्री राम सेवक सभा प्रांगण में अपनी प्रस्तुति पेश की ।

इस दौरान बड़ी संख्या में नैनीताल की जनता ने प्रतिभाग किया। फागोत्सव के कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट , मीनाक्षी कीर्ति व मुकेश जोशी मंटू, प्रो ललित तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। “मेरी नैया पार लगाए गंगा सागर में …,” “बांके बिहारी तुझे देख कर मेरे नयना उलझ गए…,” “चुनरी रंगा दो आओ बांके बिहारी रंगीला आओ बाके बिहारी ….,” “गोकुल से कान्हा आने लगे होली का ये दिन आ गया….,” “होली खेलत है कैलाश पति….,” “तीनों लोको में होली….”, “मैं बता होली खेलूंगा राधा तेरे अंगना में….”, “रंग खेलुला धूम मचूला…,” ” रंग खेलुला धूम मचूला के होली गीतों से गुंजायमान है।

होली में महिलाओं ने स्वांग रचकर दर्शकों को खूब किया लोटपोट

नैनीताल । स्वांग के द्वारा मोबाइल का प्रयोग कम करे ,सहित शराब एवं बदलते परिवारिक चक्र पर प्रस्तुति हुई । प्रत्येक टीम के एक होली गायक को सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वाली में मीणा शर्मा ,संगीता अग्रवाल ,भावना बिष्ट ,हिमानी रौतेला ,भावना ,लता रावत ,रेणु कोहली ,अंजू बिष्ट ,गीता बिष्ट ,शांति रावत ,गीता ,कमला रावत ,भगवती बिष्ट , वंदना तिवारी ,भगवती शर्मा सम्मानित हुए ।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल ,राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह,महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू,राम सेवक सभा के सदस्य मोहित लाल साह,देवेंद्र लाल साह, डा. ललित तिवारी,भीम सिंह कार्की, कैलाश बोरा आशु,राजेंद्र सिंह बजेठा,गिरीश भट्ट,मिथिलेश पांडे, ललित मोहन साह, गिरीश जोशी मक्खन, हीरा सिंह रावत, गोधन सिंह बिष्ट,आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह,कोषाध्यक्ष बिमल साह, केदार राठौर,खुशहाल सिंह कार्की,उमेश भट्ट, रंजीत शर्मा,सभासद ललिता दफौटी,अमिता साह,आभा शाह, रानी साह,विनीता पांडे,दीपिका बिनवाल,दीप्ति साह,दीपा पांडे,मंजू रौतेला,जीवंती भट्ट,ज्योति ढौंडियाल, मुन्नी तिवारी, प्रीति डंगवाल, भारती साह, सुमन साह, पुष्पा बवाड़ी,रेशमा टंडन,मंजू वर्मा,लता रावत,दिव्या साह,खष्टी साह,जीवंती भट्ट, दीपा चौधरी, ममता कुम्मैया,कनिका साह, किरन साह,कलावती असवाल, रेखा जोशी आदि लोग उपस्थित रहे ।
श्री रामसेवक सभा में फागोत्सव में कल बुधवार 25 फरवरी को महिला बैठकी अपरान्ह 2 बजे से होगी ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!