22 July 2026

सेंट जॉन्स स्कूल में नए सत्र के लिए खुला, नए और पुराने बच्चों का प्रधानाचार्या विनीता रावत और बच्चों ने गेट पर किया स्वागत, प्रवेश खुले हैं, सीमित सीटें उपलब्ध

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। मल्लीताल स्थित सेंट जॉन्स स्कूल अवकाश के बाद नए व पुराने विद्यार्थियों के लिए खुल गया है। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता रावत ने स्कूल खुलने पर सुबह से गेट पर बच्चों के साथ मिलकर नन्हें मुन्नें बच्चों का भव्य रुप से स्वागत (welcome) किया ।


प्रधानाचार्या विनीता रावत ने बताया कि स्कूल परिसर में हाल ही में रोमांचक, और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जहाँ बच्चों ने अपनी छिपी प्रतिभा को पहचाना। इंटरएक्टिव कक्षा सत्रों से लेकर हाथों-से सीखने वाले क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स तक, हर गतिविधि को सीखने के लिए उसे आनंदमय, अर्थपूर्ण और यादगार बनाया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा पुस्तकों से परे होती है। आकर्षक खेलों, समूह गतिविधियों, मूल्य-आधारित पाठों और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले अवसरों के माध्यम से, हम बच्चों के अकादमिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास कर उसे प्रेरणादायक वातावरण में विकसित होने में मदद करते हैं। प्रधानाचार्या विनीता रावत ने बताया कि
सत्र 2026 के लिए प्रवेश खुला है और सीमित सीटें उपलब्ध हैं। जल्दी ही नामांकन करें और सेंट जॉन्स के परिवार का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!