नैनी पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्नें बच्चों और शिक्षिकाओं ने मनाई होली, शिक्षिकाओं ने किया जमकर डांस, बच्चों ने खेली रंगों की होली

नैनीताल। नैनी पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्नें बच्चों और शिक्षिकाओं ने होली गायन कर स्कूल परिसर की शिक्षाकाऐं और बच्चे होली गीतों पर थिरकने लगे। इस दौरान सभी बच्चों और शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाया और होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने सभी शिक्षिकाओं और नन्हें मुन्ने बच्चों को होली की बधाई देते हुए बच्चों को होली के पर्व की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से होली में सावधानी पूर्वक से होली खेलने की अपील की। बाद में बच्चों और शिक्षिकाओं को आलू के गुटके और गुजिया का वितरण किया गया।









