7 March 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भोजन माताओं ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान तथा अपने संघर्षों को मजबूत करने पर की चर्चा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र की भोजनमाताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोजनमाताएं ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान तथा अपने संघर्षों को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर भोजनमाताओं ने उन पूर्वज माताओं को याद किया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी समाज और परिवार के लिए संघर्ष किया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ता तैयार किया। उपस्थित भोजन माताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष को और मजबूत करेंगी तथा एकजुट होकर आगे बढ़ेंगी।
कार्यक्रम के दौरान वर्तमान समय में दुनिया में हो रही हिंसक घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में मारे गए लोगों और मासूम बच्चों की स्मृति में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और विश्व में शांति की कामना की।
अंत में वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि महिलाओं के अधिकार, समानता और सम्मान के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का भी दिन है। भोजन माताओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर आवाज उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तुलसी आर्या, हेमा,रेखा अनीता, ममता, तारा आदि शामिल रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!