23 April 2026

नैनीताल में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 65 वीं पुण्यतिथि कल 7 मार्च को दी जाएगी श्रद्धांजलि

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। पंत पार्क में 7 मार्च को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी जाएगी
कार्यक्रम के संयोजक पूरन मेहरा ने बताया कि कल 7 मार्च को 10 बजे पंत पार्क स्थित मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
मालूम हो कि नैनीताल के पंत पार्क में लोक निर्माण विभाग के द्वारा सौंदर्यकरण का कार्य प्रगति में चल रहा है और पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति स्थानांतरित कर दी गई है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अग्रह पर किया जाएगा।
पुण्यतिथि पर आप सभी से अनुरोध है कि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ पंडित पंत जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने में उपस्थित रहे।
बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद पंत का निधन 7 मार्च 1961 को 73 वर्ष आयु में निधन हुआ था पंडित गोविंद पंत हिंदी के प्रशासक और मुखर कि समर्थक भी थे। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के साथ प्रमुख भूमिका में थे।
पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के चौथे केंद्रीय गृह मंत्री थे। उन्होंने संयुक्त प्रांत के प्रधान मंत्री के रूप में 1937 से 1939 तक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 1946 से 1954 तक तथा केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में 1954 से 7 मार्च 1961 तक राष्ट्र की निष्ठापूर्वक सेवा की। उनके सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शिता और समर्पण ने लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ किया।
स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा और उन्होंने प्रशासनिक सुधारों, शिक्षा के विस्तार तथा जनकल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रसार तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए भी उनके प्रयास सराहनीय रहे। उनका सार्वजनिक जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण है, जो आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!