19 June 2026

नयना देवी मंदिर में हुआ टीके की होली गायन का आयोजन

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नयना देवी मंदिर के दशावतार प्रांगण मै टीके की होली का आयोजन किया गया। जिसमें की बैठकी होली हुई। पहले ये केके शाह के आवास में होती थी फिर उनके देहांत के बाद प्रथा रुक गई। 2024 से राजीव लोचन साह और युगमंच ने इस बैठकी होली का दोबारा से आयोजन किया जो कि नयना देवी मंदिर में दशावतार मै होती है। इसमें राजीव लोचन साह ,जहूर आलम, रहे। गायन मै सतीश पांडे, अजय कुमार, रक्षित साह रहे, तबले पर नवीन बेगाना और अमन महाजन रहे। होली का गायन हुआ, श्याम कल्याण नंद गांव बरसाने गई, तोरे कान्हा ने लूट लई। झिंझोटी मै ऊंचे भवन पर बस रही , अंत तेरा नहीं पायो है अंबे मां , राग काफी मै शिव शंकर को ध्यान, ध्यान करो रे मन, जंगला काफी मै खेलन के हित , भरी ऐसी होली खेले जनाब अली।, मांगे वो तो चंदा ऐसों हटीलो ,हटीलो मेरो बाले गोविंदा। भैरवी होमू बारक मंजरी फूलों, आदि होलियों का गायन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!