26 March 2026

भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने हैड़ियागांव, चकबहेड़ी, सलड़ी में परखे विकास कार्य

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल।भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने हैड़ियागांव, चकबहेड़ी, सलड़ी में विकास कार्यो को परखा। प्रमुख ने निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से आपदा पलायन , कृषि, लघु सिंचाई,(ग्रामीण), मनरेगा, और राज्य वित्त/क्षेत्र पंचायत निधि से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया।क्षेत्र के विकास और आगामी कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारने व उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। हैड़ियागांव में ब्लॉक प्रमुख ने निर्माणाधीन चेकडाम, गुल, कृषि भूमि को जंगली जानवर की सुरक्षा से बचाव हेतु घेर बाड़ का निरीक्षण कर तय समय में कार्य पूर्ण करने को कहा। ग्रामीणों ने अवगत कराया तोक घिंघरानी में वर्षा में पानी से कृषि भूमि कटने आवास को खतरा है वर्षा आने तक सुरक्षा कार्य करवाने की माग रखी। प्रमुख ने क्षेत्र के हेडियागांव विद्यालय, चेकबहेडी विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय के बच्चों से उनकी शिक्षा की जानकारी ली शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के निर्देश दिए। इसके पश्चात ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम सलडी में आंगनबाड़ी प्राथमिक, जूनियर स्कूल का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन पशु अस्पताल का निरीक्षण कर कार्य को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, जया बोहरा, नीलम आर्य, बीडीसी देवेश कुमार, मोहित कुमार, अंकित आर्य, यशपाल आर्य,करन दनाई , बेलवाल , कमल कुल्याल बीडीओ हर्षित गर्ग, पशु अधिकारी डा दीक्षित मोहन राम आर्य, लीला धर आर्य, कृष्ण कुमार सहित अन्य ग्रामीण विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!