13 September 2026

द होली एकेडमी स्कूल में हुआ कन्या पूजन, स्कूल परिसर जय माता दी के उदघोष से हुआ भक्तिमय

0
pine-crest

नैनीताल। द होली एकेडमी स्कूल में नवरात्रि पर कन्या पूजन किया गया। इस दौरान स्कूल में शिक्षकाओं और कन्याओं ने पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी कन्याओं के पैर धोए और तिलक कर माथे पर चुन्नी बांधी। स्कूल परिसर जय माता दी के उद्घोषों से भक्तिमय हो गया। बता दें स्कूल प्रबंधक कई वर्षों से लगातार नवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। कन्या पूजन से पूर्व कन्याओं के हाथों में मेंहदी लगाईं गई। पूजन के बाद कन्याओं को माता रानी का प्रसाद और उपहार वितरण किया गया। इस दौरान कन्या पूजन में स्कूल परिवार शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!