13 September 2026

नगरपालिका परिषद नर्सरी स्कूल के बच्चों को दी विदाई , समारोह की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डा सरस्वती खेतवाल रही

0
pine-crest

नैनीताल । नगरपालिका परिषद नर्सरी स्कूल, नैनीताल में कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व विशिष्ट अतिथि शिवराज नेगी उपस्थित रहे।
समारोह में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस दौरान हर्ष सहदेव
द्वारा प्रस्तुत गायन (Vocal Recital) मुख्य आकर्षण रहा। बच्चें की मधुर प्रस्तुति देखकर मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन और सभी स्कूल की शिक्षिकाओं ने सराहना की गई। इसके बाद विदाई समारोह आयोजित हुआ। यह विद्यालय केवल कक्षा 5 तक होने के कारण, कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान मिठाई वितरण कर खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमन महाजन के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर शिक्षिका बीना जोशी, भारती पांडे और प्रेमा पांडे उपस्थित रहीं। स्कूल के प्रधानाध्यापक अमन महाजन ने बताया कि नगरपालिका परिषद नर्सरी स्कूल, नैनीताल में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश (Admission) प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
विद्यालय परिवार विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किसी भी कार्यदिवस में विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!