9 April 2026

जलजीवन मिशन के द्वारा कराये गये कार्यों में अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। ग्राम पंचायत सुई विकास खंड ओखलकांडा में जलजीवन मिशन के द्वारा कराये गये कार्यों में अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि ओखलकांडा विकास खंड के ग्राम पंचायत सुई में जलजीवन मिशन के तहत पेयजल निर्माण निगम भीमताल द्वारा कार्य कराया गया था जिसमें देवस्थल मन्दिर के नीचे श्रोत से ग्राम सुई रिखाकोट तक पेयजल लाईन का निर्माण कराया गया है जिसमें बहुत अनियमितताऐं हुई है। ज्ञापन में कहा कि स्रोत में फिल्टर, चैम्बर पुरानों में ही नई पुताई कर दी गयी है जो लिकेज भी बहुत है-जगह जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है और अधिकतर पेयजल लाईन हवा में ही रख दी गयी है और पाईप लाइन जमीन में आधे फिट से भी उपर ही है। ग्राम पंचायत सुई तथा रिखाकोट की पिछले कई माह से पेयजल व्यवस्था काफी खराब है लोगों को जंगल से सिर पर पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने डीएम से अनुरोध किया है कि उक्त पेयजल लाईन को विभाग द्वारारा जांच कर तुरंत ठीक कर पेयजल व्यवस्था सुचारू करने हेतु आदेश करने का कष्ट करें । ज्ञापन में हेम सुयाल
गोपाल सुयाल, विनोद परगांई त्रिवेणी बृजवासी, संजय बृजवासी आदि के हस्ताक्षर किए गए हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!