31 May 2026

धतूरा खाकर एक ही परिवार के तीन लोग हुए बीमार, नैनीताल अस्पताल में भर्ती

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। एक ही परिवार के तीन लोगों ने सब्जी में मिक्स हुए जहरीले पौधा धतूरा की सब्जी खाने से बीमार हो गए। आनन फानन में तीनों को
बी,डी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार निगलाट सिरोड़ी निवासी 85 वर्षीय लक्ष्मी देवी खेत में सब्जी तोड़ने गई थीं। आंखों से कम दिखने के कारण वह भूलवश सब्जी के साथ धतूरा भी तोड़ लाई। सब्जी बनाने के बाद लक्ष्मी देवी ने अपने बेटे करन रौतेला (56) और बहु प्रियंका (25) तीनों ने सब्जी और रोटी खा ली। खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबियत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे। इसी दौरान बेटी कोमल ने जब उनकी हालत देखी तो पता किया कि सब्जी के साथ जहरीला पौधा धतूरा भी सब्जी में मिल गया था। इसके बाद तीनों को आनन-फानन में परिजन बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।
उपचार कर रहे वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि धतूरा एक जहरीला पौधा है, इसके सेवन से चक्कर आना, उलझन, बेहोशी जैसी गंभीर लक्षण होते हैं। इनका समय पर इलाज मिलने से मरीजों की हालत अब स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!