14 April 2026

नैनीताल में समाजसेवी शीलू कुमार का हुआ भव्य स्वागत

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। शहर के अंबेडकर पार्क में डा. भीमराव अंबेडकर 135 वीं जयंती के रूप में समस्त छात्रों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शीलू कुमार का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शीलू कुमार के समर्थन में नारे लगे और जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
इस मौके पर उपस्थित छात्रों ने आगामी चुनाव में शीलू कुमार को समर्थन देने का वादा किया। छात्रों ने कहा कि शीलू कुमार लगातार समाज के विभिन्न मुद्दों को उठाते रहे हैं और युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाया है, इसलिए वे उनके साथ खड़े रहेंगे।


वहीं, शीलू कुमार ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने एकजुट होकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!