22 July 2026

शिल्पकार सभा के तत्वाधान में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 जयंती मनाई धूमधाम से, निकाली शोभायात्रा, अंबेडकर भवन में आयोजित हुई विचार गोष्ठी

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। शिल्पकार सभा के तत्वाधान में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 जयंती धूमधाम के साथ मनाई। कार्यक्रम शिल्पकार सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में किया गया।
मंगलवार को डीएसए मैदान से माल रोड होते हुए अंबेडकर भवन तक शोभा यात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में सभा के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों के अलावा नगर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में शहर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया ।

इस दौरान तल्लीताल स्थित दर्शन घर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर मालार्यापण किया गया। इसके बाद अंबेडकर भवन में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि तुलाराम आर्य अभियंता लोक निर्माण विभाग नैनीताल रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक डा नारायण सिंह जंतवाल, डा चंदपाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण, संजय कुमार संजू, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मोहित आर्य, दीपक कुमार भोलू आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखे। संचालन महेश चंद्र और संजय कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!