सभासद मनोज साह जगाती ने गैस बुकिंग के बाद लोगों के डीएसी नंबर नहीं आने से क्षुब्ध होकर प्रबंधक गैस सर्विस को सौंपा ज्ञापन, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी।

नैनीताल। नगर पालिका के सभासद मनोज साह जगाती ने अप्रैल माह में गैस बुकिंग के बाद डीएसी नंबर नहीं आने से नगर के लोगों को गैस लेने में काफी परेशानी हो रही है। इस सबंध में
प्रबंधक पर्वत गैस सर्विस को ज्ञापन सौंपा कर चेतावनी दी है कि यदि बुकिंग के बाद डीएसी नंबर नहीं मिला तो वह नगर के लोगों के साथ पर्वत गैस दफ्तर में धरना देने को मजबूर होगें।
सभासद मनोज साह जगाती ने कहा कि अधिकांश लोगों ने एक अप्रैल से नौ अप्रैल के बीच की बुकिंग के डीएसी नंबर नहीं आऐ हैं बल्कि 9 अप्रैल के बाद की गैस बुकिंग के डीएसी नंबर आ गए हैं। जिस कारण जिनके डी०ए०सी० नम्बर नही आयें वो गैस लेने से वंचित हो रहे है। जिससे उनके मन में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त हो रहा है। यह समस्या ज्यातर उन लोगों के साथ हो रही है जिन लोगों ने इण्डियल आयल एप के माध्यम से गैस बुक कराई थी। उन्होंने अनुरोध किया है कि प्रबंधक पर्वत गैस सर्विस
संबंधित विषय को गंभीरता से लेते हुए समस्या का सामाधान करे अन्यथा मुझे जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्या को देखते हुए आपके कार्यालय के आगे धरना देने मे विवश होना पड़ेगा। और फिर भी समस्या का सामाधान नही हुआ तो मैं आत्मदाह से भी पीछे नही हटुंगा। क्योंकि जनता बहुत ही ज्यादा परेशान हो गयी है। और उनकी समस्या को बार-बार अनदेखा किया जा रहा है।







