13 September 2026

नगर पालिका सभासद ने अंडा मार्केट पार्किंग की निविदा को जनहित में रद्द करने के लिए पालिकाध्यक्ष को कराया अवगत, दो पहिया वाहनों के लिए रहे आरक्षित,

0
pine-crest

नैनीताल। मल्लीताल बाजार वार्ड के सभासद एवं पूर्व चेयरमैन मुकेश जोशी मंटू ने कहा कि नगर पालिका ने अंडा मार्केट की पार्किंग की ठेके पर दिए जाने की निविदा निकाली है उसे लोगों के लिए जनहित में रद्द करने के लिए पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया है।
सभासद मुकेश जोशी ने कहा कि अंडा मार्केट वाली पार्किंग को दो पहिया वाहनों के लिए आरक्षित किया जाऐ। पहले से ही मल्लीताल बाजार में बाईकों का अधिक दबाव बना रहता है। वहीं पार्किंग बनने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को जो सुविधा मिल रही थी अब वह नहीं मिलेगी और बाजारों में दो पहिया वाहनों का और अधिक दबाव बन जाएगा। जिससे लोगों को काफी परेशानी होगी। सभासद मुकेश जोशी ने पालिकाध्यक्ष डा सरस्वती खेतवाल को अवगत कराते हुए कहा कि दो पहिया वाहनों के लिए आरक्षित कर इस ठेके को जनहित में रद्द कर स्थानीय लोगों को इसका लाभ दिलाया जाऐ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!