14 April 2026

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता हुई, चित्रकला जूनियर में चित्रांशी मठपाल सीनियर में वैभवी मेहरा ने मारी बाजी, भाषण जूनियर में शिवम तिवारी और सीनियर में सचिन कुमार रहे प्रथम

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। शिल्पकार सभा नैनीताल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. अंबेडकर भवन में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्रा तथा संचालन महामंत्री राजेश लाल एवं महेश चंद्र ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सभा के पूर्व संरक्षक गिरीश चंद्र आर्य उपस्थित रहे।
सभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि प्रतियोगिताएं विभिन्न वर्गों में आयोजित की गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में तीन वर्ग—सब जूनियर, जूनियर और सीनियर—रखे गए। सब जूनियर वर्ग को “प्राकृतिक चित्रण”, जूनियर वर्ग को “स्वच्छ नैनीताल, स्वस्थ नैनीताल” तथा सीनियर वर्ग को “पर्यावरण” विषय दिया गया।


भाषण प्रतियोगिता में दो वर्ग रखे गए। जूनियर वर्ग का विषय “सावित्रीबाई फुले” तथा सीनियर वर्ग का विषय “महिला सशक्तिकरण में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान” था। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल में चित्रकला के लिए रोहित वर्मा, शबनम और लक्ष्मी बिष्ट तथा भाषण प्रतियोगिता के लिए दीपा आर्य, देवेंद्र प्रकाश एवं चंद्र प्रकाश शामिल रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता परिणाम:
सब जूनियर वर्ग:
प्रथम – चित्रांशी मठपाल (लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल)
द्वितीय – साजिया (भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय)
तृतीय – रुकय्या (भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय)
सांत्वना – अभिता वर्मा

जूनियर वर्ग:
प्रथम – संस्कृति मौलखी (सेंट मैरी कॉन्वेंट)
द्वितीय – रितिका बिष्ट
तृतीय – लक्षिता बिष्ट
सांत्वना – लवण्या बिष्ट

सीनियर वर्ग:
प्रथम – वैभवी मेहरा (सेंट मैरी कॉन्वेंट) नैनीताल
द्वितीय – कामक्षी मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल
तृतीय – पलक बिष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खुरपाताल
सांत्वना – आहाना कनौजिया सेंट मैरी कॉन्वेंट नैनीताल

भाषण प्रतियोगिता परिणाम:
जूनियर वर्ग:
प्रथम – शिवम तिवारी लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल
द्वितीय – नव्या कनौजिया सेंट मैरी कॉन्वेंट नैनीताल
तृतीय – रचना राधा चिल्ड्रन एकेडमी नैनीताल
सांत्वना – दिव्यांशी बिष्ट मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल

सीनियर वर्ग:
प्रथम – सचिन कुमार राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्या निशांत स्कूल नैनीताल
द्वितीय – संस्कृति पांडे सेंट मैरी कॉन्वेंट
तृतीय – वर्णित पांडे मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल
विशेष – नमन पांडे लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल

सभी विजेताओं को पुरस्कार 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर भवन तल्लीताल में आयोजित जयंती समारोह में वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की सफलता में कैलाश आगरकोटी, अनिल गोरखा, संजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, सुरेश चंद्र, अजय कुमार, इंदर कुमार, प्रदीप त्यागी, चंद्र प्रकाश, महेश चंद्र, राजेश लाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!