19 September 2026

सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार ने कैंची धाम के स्थापना दिवस पर किया विशाल भंडारा,”जनसेवा ही सबसे बड़ी है प्रभु सेवा “-शीलू कुमार

0
pine-crest

​नैनीताल। विभिन्न स्थानों से कैंची धाम के स्थापना दिवस पर कैंची पहुँच रहे श्रदालुओं को सामाजिक कार्यकर्ता और समाजसेवी शीलू कुमार द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 15 जून को एक भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया।
​शीलू कुमार पिछले कई वर्षों से लगातार 15 जून के दिन इस धार्मिक और सेवा कार्य का आयोजन करते आ रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “जनसेवा ही सबसे बड़ी प्रभु सेवा है। हर वर्ष इस तारीख को भंडारे का आयोजन कर मुझे और मेरी पूरी टीम को असीम मानसिक शांति और आनंद मिलता है। बाबा के आशीर्वाद से यह परंपरा आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!