15 June 2026

उत्तराखंड की नन्ही बेटीहर्षिका रिखाड़ी ने बजाया भोपाल में अपना डंका,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। मध्य प्रदेश सरकार एवं अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के भोपाल में योग चेतना महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड हल्द्वानी की रबड़ डॉल के नाम से मशहूर नन्ही हर्षिका रिखाड़ी को वहां Guest of Honour के रूप में आमंत्रित किया गया था। हर्षिका ने वहां एक आर्टिस्टिक योग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया और विशेष सम्मान से सम्मानित हुई। उत्तराखंड की इस नन्ही बेटी को भोपाल में सम्मान मिलना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। हर्षिका जस गोविन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की कक्षा 5 की छात्रा है । जो वर्तमान में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ब्रांड एंबेसडर किड्स भी है। हर्षिका की इस उपलब्धि से पूरे स्कूल प्रशासन, हर्षिका के माता पिता बहुत खुश हैं। साथ हीअखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगगुरु मंगेश त्रिवेदी ने हर्षिका को अपना आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!