भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया “खाद्य तेल संरक्षण हेतु जन जागरुकता अभियान” , विधायक सरिता आर्य ने लिया ढोकला का स्वाद

नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “खाद्य तेल संरक्षण हेतु जन जागरुकता अभियान”चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज मंगलवार को
भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अमिता शाह के नेतृत्व में “खाद्य तेल संरक्षण हेतु जन जागरुकता अभियान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सरिता आर्या ने की।







“कम तेल की थाली, भारत की खुशहाली” के तहत महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर से बिना तेल, और कम तेल के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लाए और सबकी थाली में परोसे गये। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को कम तेल में पकाऐ गए व्यंजनों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मीनू बुधलाकोटी ने विधायक सरिता आर्या, प्रभारी चंपा नेगी, कुमाऊँ सह संयोजक अलका जीना, सह संयोजक कविता गंगोला, विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट और डा . प्रगति जैन को तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमिता शाह ने लोगों से अपील की कि
कम तेल में व्यंजन बनाया जाऐ जिससे स्वास्थ और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। इस मौके पर प्रभारी चंपा नेगी स्वयं अपने घर से ढोकला बनाकर लाई और विधायक सरिता आर्या ने भी ढोकले का स्वाद लिया। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष अमिता शाह ने सभी अतिथियों को माता की चुन्नी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, भारत मेहरा,
महामंत्री मीरा बिष्ट,सुमन महारी कविता त्रिपाठी, रश्मि सिराला, मीनू बुधलाकोटी, दीपा चौधरी, मालती, गीता, रेनू,आदित्य, वैशाली, नीरू पुजारी, राधा खोलिया, शांति समेत दर्जनों महिला शामिल रही।













