19 September 2026

नैनीताल के सभासदों ने टोल टैक्स का ठेका एक वर्ष के लिए करने की उठाई मांग, सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और ईओ को सौपा ज्ञापन इसके अलावा आयुक्त और जिलाधिकारी को दी ज्ञापन की कापी

0
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका के सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को टोल का ठेका एक वर्ष के लिए दिए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने ज्ञापन की एक एक प्रति आयुक्त कुमाऊँ और जिलाधिकारी को भी भेजी है।
ज्ञापन में कहा कि टोल का ठेका दो वर्ष ना कराकर उसे एक वर्ष कराने के लिए कहा है। सभासदों ने कहा कि नगर पालिका के हित में टोल का ठेका एक वर्ष के लिए होना चाहिए। ज्ञापन में सभासदों में राकेश पवार, रमेश प्रसाद, मनोज साह जगाती, पूरन बिष्ट, अंकित चंद्रा, काजल आर्या, गीता उप्रेती, सपना बिष्ट, जितेंद्र पांडे, लता दफौटी, गजाला कमाल, सुरेंद्र कुमार आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!