1 July 2026

नैनीताल के साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह 12 जुलाई को, समारोह की तैयारियां जोरों पर

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा छात्र-छात्राओं की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद कार्यक्रम रविवार 12 जुलाई को गोवर्धन हाल सेवा समिति में दोपहर तीन बजे से किया जा रहा है।
समारोह के मुख्य अतिथि अंकित साह ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट और विशिष्ट अतिथि प्रकाश चौधरी (मुख्य महाप्रबंधक, सेवा निवृत्त, नाबार्ड) उपस्थित
होंगे।
साह-चौधरी समाज, नैनीताल के अध्यक्ष मनोज साह एवं सचिव शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाज के इस गरिमामय समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने
सभी सदस्यों एवं नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाऐं और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। वहीं
मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, युवा प्रेरणा एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!