23 July 2026

नगर निकाय कर्मचारी महासंघ, शाखा नगर पालिका के चुनाव 18 जनवरी को, चुनाव प्रभारी/अधिकारी नियुक्त

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर पालिका परिषद, नैनीताल की बैठक आहूत की गयी। बैठक सुनील कुमार खोलिया (मंडल अध्यक्ष) कुमाऊं मण्डल के द्वारा ली गयी जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के चुनाव कराये जाने का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए चुनाव कमेटी की घोषणा की गई। इसमें सुनील कुमार खोलिया को चुनाव प्रभारी व शिवराज सिंह नेगी ,
दीपराज कुमार व ईश्वरी दत्त बहुगुणा को चुनाव अधिकारी बनाया गया। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मण्डलीय अध्यक्ष सुनील कुमार खोलिया ने बताया कि
नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 11 जनवरी 2024, समय पूर्वाहन 11.00 बजे से अपराहन 3.00 बजे तक। नामांकन वापस लेने की तिथि 12/01/2024, पूर्वाहन समय 11.00 बजे से अपराह्न 2.00 बजे तक रहेगा। उसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित अपराह्न 2.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक। चुनाव 18 जनवरी को पूर्वाहन 11.00
बजे से अपराहन 3.00 बजे तक मतदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!