जनहित संस्था के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल पालिकाध्यक्ष से मिला और शहर की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल का शिष्टमंडल पालिकाध्यक्ष से मिला और शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
शिष्टमंडल में संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के दिशा निर्देशों व मार्गदर्शन के अनुपालन में कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या साह के नेतृत्व में श्री राम सेवक सभा में पालिकाध्यक्ष डा सरस्वती खेतवाल से मिला। संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या साह ने पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया कि नैनीताल नगर में पूर्व से स्थापित शौचालयों की वर्तमान स्थिति में गंदगी युक्त व दुर्गंध युक्त शौचालय का औचक निरीक्षण कर उनकी सफाई करवाने का अनुरोध किया। इसके अलावा बी एम साह पार्क के सामने पूर्व निर्मित शौचालय को मुख्य मार्ग के समीप निर्मित करने का अनुरोध किया गया ताकि बी एम साह पार्क के सामने बने शौचालय की ऊंचाई अत्यधिक होने से वरिष्ठ नागरिकों को काफी कठिनाई होती है उस स्थल पर शौचालय निर्माण हेतु नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष सचिन नेगी के द्वारा निरीक्षण भी किया गया था परंतु अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इसी दौरान संस्था के उपाध्यक्ष अशोक साह ने संस्था की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों से अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डा सरस्वती खेतवाल को विस्तार से अवगत कराया गया। समस्याओं को सुनने के बाद अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल ने संस्था के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया गया कि इस सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाऐगा।
शिष्ट मंडल में संस्था के महासचिव महेश चंद्र आर्य, मनोज सनवाल, सिद्धार्थ सिंह बिष्ट, टी एस खंपा, विजय शाह ,सोनू शाह ,दीवान आदि मौजूद रहे।













