4 July 2026

नैनीताल की समाजसेवी रमा भट्ट को मिली एक और अहम जिम्मेदारी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने नैनीताल की रमा भट्ट को एनजीओ प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक नियुक्त किया है। रमा भट्ट ने कहा कि
एनजीओ प्रकोष्ठ में अधिक से अधिक लोगों और एनजीओ को जोड़ा जाएगा। कहा कि सरकार से सहायता लेकर महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
रमा भट्ट ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह हर संभव पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगी। रमा भट्ट
की नियुक्ति पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह, मीरा बिष्ट, कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल ज्योति ढौंढियाल, हेमलता पांडे, नीरू पुजारी, रमा लोहनी, कविता त्रिपाठी, कविता बिष्ट, सुमन पंत, प्रेमा अधिकारी, विनीता पांडे, रानी शाह, हेमा भट्ट, हंसी बिष्ट आदि महिलाओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!