नैनीताल के सभासद ने पालिकाध्यक्ष को लैंड बैंक के लिए सौंपा पत्र, राज्य सरकार की नीति के तहत लैंड बैंक बनाऐं जाने के लिए स्थान है उपलब्ध-सभासद मुकेश जोशी मंटू

नैनीताल। सभासद मुकेश जोशी मंटू ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डा सरस्वती खेतवाल को लैंड बैंक के लिए पत्र सौंपा।
सभासद मुकेश जोशी ने पत्र के माध्यम से कहा कि हनुमानगढ़ी के समीप पूर्व में कूड़ा घर डंपिंग ग्राउंड को राज्य सरकार की नीति लैंड बैंक बनवाने के लिए स्थान उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि एक तरफ यहाँ सरकारी एवं निजी निर्माण का मलबा फैंकने में काफी परेशानहो का सामना करना पड़ रहा है । अगर शहर का मलबा उस स्थान पर डालेंगे तो भविष्य में वहां पर जमीन की उपलब्धता होगी। वहां के लिए मील का पत्थर साबित होगी। भविष्य में शहर के आवश्यकतानुसार उसका उपयोग किया जा सकता है। सभासद मुकेश जोशी मंटू ने पालिकाध्यक्ष से इस संबंध में विचार कर अपने माध्यम से बोर्ड के द्वारा शासन शहरी विकास विभाग को भिजवाने की बात रखी है।













